रास्ट्रीय जनतांत्रिक गठ्बन्धन ये एन डी ए को अब समाप्त कर दिया जाना चाहिए क्यों कि अब इस का कोई अस्तित्व बाक़ी कहाँ रहा है जब घटक दल अपना २ राग अलाप रहे हैं तो फिर गठबन्ध कैसा इस लिए बी जे पी इस से अलग हो कर अपने अस्तित्व की लड़ाई अकेली ही लड़े इस से बी जे पी को बहुत लाभ होगा नही तो सब के हाथ जोड़ते २ उस का अस्तित्व समाप्त हो जायेगा वह कहीं की भी नही रहेगी न राम की न काम की
Monday, June 18, 2012
Sunday, June 3, 2012
कबीर को कबीर हो जाने दो
वाह क्या बात है अक्षरत ही कितने हैं कबीर के बहुत अधिक कहाँ है ये अक्षर मात्र ढाई आखर ही तो है दो जमा आधा जिस में समाई है सम्पूर्ण चेतना समर्पण तत्व या सम्पूर्ण ब्रह्मांड इस समूचे ब्रह्मांड को ही आधार दे रहे हैं यही ढाई आखर परन्तु जहाँ खंडित होने लगते हैं ये अक्षर कबीर वही पर खड़ा दिखाई देता है उसे वही तो खड़ा होअना है तभी तो कबीर है वह परन्तु इतना आसन है कहाँ वहाँ खड़ा होना इन आखरों को सहेजना इसी लिए तो कबीर को कबीर नही देता कोई या व्यवस्था या शासन तभी तो " ता चढ़ मुल्ला बांग दे रहा है " की देश से भगा दो कबीर को देश निकला दो उस का सर कलम करो उसे कैद कर के रखो किसी अज्ञात स्थान पर ले जाओ कोलकत्ता में कोई जगह नही है कबीर के लिए कबीरी इबारत के लिए यदि सामने आया कबीर तो हंगामा कर देंगे उस पर हमला कर देंगे कुर्सियां उस पर मारेंगे एक महिला को भी नही छोड़ेंगे जो बन पड़ेगा उसे देश से निकलवा कर ही दम लेंगे और उसे अपने खिलाफ मुंह भी नही खोलने देंगे चाहे दिल्ली हो या कोलकत्ता कोई फर्क नही है मिटा देंगे कबीर को उस के ढाई आखर को पर कबीर को तो सोने की जूतियाँ नही चाहियें उसे कहाँ अच्छे लगते है चिनाकुश और तेल फुलेल गली २ की सखी रिझाने के लिए |
उस की तो झीनी चदरिया ही काफी है उस के शरीर को ढांपने के लिए यह भी छीन लो उस से बेशक जंजीरों से जकड़ लो कबीर को हाथी के पैर से बाँध कर बेशक खिंच्ड़ेगा वह काशी की गलियों में परन्तु नही छोड़ेगा अपना कबीर पन | नही लेगा तुम्हारा अनुदान ,तुम्हारी कृपा दृष्टि उसे नही चाहिए उसे नही नचाएगी माया , बेशक वह महा ठगनी है परन्तु जरा ठग कर तो दिखाए कबीर को | माया उस के ठेंगे पर क्या बिगड़ेगी उस का जैसा कलकता वैसा ही दूसरा शहर उस के लिए जैसे काशी उस के लिए वैसा ही मगहर जहाँ भी रहेगा कबीर कबीर ही रहेगा क्या बिगड़ेगा उस का मगहर कुछ भी तो नही |
नही रुकेगा उस का चादरिया बुनना ऐसी चदरिया जो बेदाग़ रहेगी जिस में नही होगा कोई दाग माया का लालच का चाटुकारिता का , चारण भाट होने का ठकुर सुहाती कहने का , इसी लिए यही चदरिया ओढ़ कर ही तो वह कबीर रहेगा बेशक सिर में खडाऊं लगे , उसे दुत्कार दो उसे भगा दो फटकारो कुछ भी हो जाये परन्तु नही भागेगा कबीर ले कर रहेगा " राम " अक्षर का बीज मन्त्र |इस धरती का मन्तर ब्रह्मांड का मन्त्र जो सर्वाधार है जगत का , माया का , ब्रह्म का जीव का | वही तो जल है कुम्भ का भी और वही है सागर का जल , जल तो जल ही है अंतर कहाँ है जल और जल में एक ही तो है सब कुछ इसी लिए सब एक ही जाती है इस जल की | हरिजन की जात और कौन उंच है और कौन नीच कबीर को तो प्रिय है बस हरिजन की जात | यही तो मर्म है कबीर का इसी जात के रक्षण में तो लाना चहेते हैं कबीर सब को देश को दुनिया को , क्यों अलग २ हैं हम सब एक ही राह से आये हुए हैं हम सब तो कैसे अलग २ हो गये यह तो कबीराना बात नही है कबीर तो वही है जिस में द्वैत नही है फूटते ही कुम्भ का जल ,जल में जल हो जायेगा यानि महा जल यानि वही राम जिस ने कबीर को कबीर बनाया |
इसी लिए समर्पित है कबीर राम के प्रति बेशक वह उस के गले में जेवड़ी यानि रस्सी बाँध कर उसे कहीं भी खींच ले जाये कबीर तो कूकर है राम का | जहाँ राम ले जाये कबीर तो उत जाये कबीर नही भागेगा रस्सी तुड़ा कर उसे और ठौर कहाँ हैं जहाज का पंछी तो ढूँढने जाता है दूसरा ठिकाना परन्तु मिलता नही तो लौट आता है जहाज पर परन्तु राम का यह कूकर तो कहीं नही जायेगा बस उस के चरणों में ही रहेगा वही जियेगा वहीं मरेगा इसी लिए तो वह कबीर हो पायेगा , इसी लिए हो जाने दो कबीर को कबीर | सुन्न महल में जला लेने दो दीवरा यानि दीपक नही तो घिरा रहेगा अँधेरा चारों ओर|कुछ भी नही सूझेगा अच्छा या बुरा अंतर ही पता नही चलेगा बिना दीपक जलाये इसी लिए जरूरी है कबीर होने के लिए सुन्न महल का दीया जलाना ताकि सब कुछ स्पष्ट हो जाये सब भ्रम दूर हो जाएँ और चमक उठे झिल मिल झिल मिल नूर |एक नूर जो एक ही है बस वही झिल मिल झिल मिल चमके नूर और कबीर हो जाये बस हो जाने दो कबीर को कबीर |
कबीर तेरी बात को समझ , समझ सके न कोय
जो समझा कबिरा भय , और न कबिरा होय |
डॉ. वेद व्यथित
०९८६८८४२६८८
अनुकम्पा - १५७७ सेक्टर ३
फरीदा बाद १२१००४
Monday, May 7, 2012
"बदलते परिवेश में भाषा" विषय पर गोष्ठी का आयोजन
आज 'इंडियन मीडिया फोरम' के तत्वाधान में "बदलते परिवेश में भाषा" विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया | संगोष्ठी की अध्यक्षता 'भारतीय साहित्यकार संघ' के अध्यक्ष डॉ वेद व्यथित जी ने की | हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओँ की स्थिति, वैश्विक स्तर पर उनके हालत और प्रवासी भारतीयों का हिंदी के प्रसार में योगदान, भाषा आन्दोलन, भाषा को लेकर राज्य की भूमिका, भाषा पर सांस्कृतिक प्रभाव, भाषा पर आर्थिक प्रभाव आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई |
डॉ वेद व्यथित ने कहा कि 'भाषा पर अधिकार सम्मान दिलाता है | यदि आप प्रांजल भाषा बोलते हैं, भाषा पर आपका पूर्ण अधिकार है तो हिंदी बोलने पर भी उतना ही सम्मान मिलता है जितना की अंग्रेजी बोलने पर | भाषा पर अधिकार होने के साथ ही भाषा को लेकर स्वाभिमान की जरुरत है | अगर ये दोनों चीजें आपके पास हैं तो फिर हिंदी को भी उतने ही सम्मान से लोग स्वीकारते हैं जितना की अन्य कोई विदेशी भाषा |'
डॉ वेद व्यथित ने कहा कि 'भाषा पर अधिकार सम्मान दिलाता है | यदि आप प्रांजल भाषा बोलते हैं, भाषा पर आपका पूर्ण अधिकार है तो हिंदी बोलने पर भी उतना ही सम्मान मिलता है जितना की अंग्रेजी बोलने पर | भाषा पर अधिकार होने के साथ ही भाषा को लेकर स्वाभिमान की जरुरत है | अगर ये दोनों चीजें आपके पास हैं तो फिर हिंदी को भी उतने ही सम्मान से लोग स्वीकारते हैं जितना की अन्य कोई विदेशी भाषा |'
उन्होंने कहा कि गलत अनुवाद के कारण हिंदी भाषा का बहुत नुक्सान हुआ है | कभी भी संज्ञा का अनुवाद नहीं होता लेकिन गलत अनुवाद के जरिये हिंदी भाषा का मजाक बनाने की कोशिश की गई | जैसे - रेल के लिए "लौह्पदगामिनी" शब्द का प्रयोग किया जाता है | अब चूँकि रेल हमारे देश में थी ही नहीं तो हमें उसके लिए रेल शब्द को स्वीकार कर लेना चाहिए लेकिन उसके बजाय ऐसा क्लिष्ट शब्द प्रस्तुत कर देना परिहास से अधिक कुछ नहीं है |
एक प्रश्न के उत्तर में डॉ व्यथित ने कहा कि "ये सोच गलत है कि हिंदी संकट में है या उसकी दुर्दशा हो रही है बल्कि हिंदी सतत समृद्ध हो रही है | भाषा पर आर्थिक सत्ता का बहुत प्रभाव पड़ता है और चूंकि वर्तमान में आर्थिक सत्ता की भाषा अंग्रेजी है इसलिए अंग्रेजी भाषा का वैश्विक आधार है | " साथ ही भाषा और संस्कृति के सम्बन्ध में बताते हुए उन्होंने कहा कि "संस्कृति, सभ्यता आदि का भी भाषा पर प्रभाव है | उदाहरण के लिए हम पीपल के वृक्ष को या भगवान शिव को जल चढाते हैं, पानी नहीं | वैसे वो पानी ही होता है लेकिन कोई भी ये नहीं कहता कि हम उन्हें पानी चढाते हैं | अतः संस्कृति का भी भाषा के स्वरुप पर असर पड़ता है |
विदेश में हिंदी की स्थिति के बारे में बताते हुआ उन्होंने कहा कि "आज कई महाद्वीपों में बसे भारतीय प्रवासियों ने वहां की भारतीय संस्कृति और भाषा को स्थापित किया है | अमेरिका, यूरोप आदि में आज भारतीय संस्कृति का डंका बज रहा है और लोग दुनिया के अनेक देशों से भारत में अंग्रेजी सिखने आ रहे हैं | भाषाओँ की जननी संस्कृत को भूलने के कारण हमें व्यापक क्षति हो रही है | संस्कृत वांग्मय में वैमानिक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, चिकित्सा आदि विभिन्न क्षेत्रों का अपार और उन्नत ज्ञान भरा पड़ा है लेकिन हम उन्हें लगभग भूल चुके हैं जबकि नासा जैसा संस्थान हमारे संस्कृत ग्रंथों पर शोध कर रहा है और वहां नर्सरी से संस्कृत पढ़ा रहा है |"
स्वतंत्र पत्रकार विनय झा ने चर्चा में भागीदारी करते हुए बताया कि किस तरह हिंदी भाषा वैश्विक स्तर पर फैलती जा रही है | उन्होंने बताया कि आज विश्व के 116 विश्वविद्यालय हिंदी पढ़ा रहे हैं | चीन भी अपने रेडियो पर हिंदी में एक कार्यक्रम प्रसारित करता है | लेकिन ये दुखद है कि यदि भारत में आपको प्रबंधन की डिग्री लेनी हो तो अंग्रेजी में ही पढ़ना होगा, एक-दो विश्वविद्यालय ही मिलेंगे जो हिंदी में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की शिक्षा दे रहे हैं |
कार्यक्रम का सञ्चालन करते हुए रामेन्द्र मिश्र ने कहा कि "हिंदी भाषा दिनोदिन समृद्ध हो रही है | भले ही उसकी गति कम हो लेकिन ऐसे अनेकों प्रयास चल रहे हैं जिससे हिंदी भाषा और अन्य भारतीय भाषाएँ समृद्ध हो रही हैं | हिंदी भाषा की दशा सोचनीय या दयनीय हो गई है ऐसा सोचना ठीक नहीं है |" भाषा को लेकर राज्य की भूमिका पर भी व्यापक चर्चा की गई जिसमें यह बात जोरदार तरीके से रखी गई कि भाषा के सम्बन्ध में राज्य की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है | राज्य की नीति से भाषा को समृद्ध किया जा सकता है | चीन, रूस, इजराइल आदि राष्ट्र इसके उदाहरण हैं |
कार्यक्रम के संयोजक श्री बालकृष्ण मिश्र ने भी चर्चा में भाग लेते हुए भाषा पर अपना पक्ष रखा | इसके साथ ही शैलेश त्रिपाठी, कुलदीप तिवारी, दीपक आदि ने भी इस चर्चा में हिस्सा लिया | कार्यक्रम के दूसरा सत्र काव्य पाठ का रहा जिसमें शैलेश त्रिपाठी, गोकुलेश पाण्डेय, बालकृष्ण मिश्र, दीपक आदि ने कविता पाठ किया |
Tuesday, May 1, 2012
आचार्य द्रोण की तप: स्थली गुरुग्राम (गुडगांवा )में हम कलम संस्था द्वारा आयोजित गोष्ठी में मूर्धन्य साहित्य कार डॉ. महीप सिंह जी का कहनी पाठ हुआ |डॉ. महीप सिंह जी ने इस अवसर पर अपनी देशांतर कहानी का पाठ किया |देशांतर कहानी अपने अंदर एक साथ बहुत सी दिशाओ को सम्पूर्णता से समेटते हुए प्रवाहमान हुई है |कहानी में राज नीति देश के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ता का समर्पण भाव और अपने व्यक्ति हितों का त्याग करते हुए अपने जीवन के अमूल्य क्षणों को देश के प्रति अर्पण करने के भाव की अद्वितीय अभिव्यक्ति हुई है | कहानी के मुख्य पात्र देवा जी देश के लिए अविवाहित रहते हुए स्वयं को सन्घठन के प्रति अर्पित कर देते हैं परन्तु मानवीय दुर्बलताएं उसे कभी भी कमजोर बना सकने में सक्षम होती है परन्तु उस के बाद भी देश भक्त कार्यकर्ता अपने व्यैक्तिक सुख को एक ओर रख कर देश सेवा के बड़े लक्ष्य की ओर समर्पित हो जाता है यही इस कहानी का निहितार्थ है |
कहानी के कथ्य व शिल्प पर तो कोई प्रश्न हो ही नही सकता क्योंकि डॉ. महीप सिंह जी सिद्ध हस्त व वयोवृद्ध लेखक हैं ही साथ ही आज कहानी जिस दौर से गुजर रही है कि उस मेंऊटपटांग दृश्यों की जरूर भरमार हो तो उस केस्थान पर डॉ. महीप सिंह जी नेसभी बात बड़े सहज व सुंदर ढंग से व्यक्त की हैं जिन में न तो कोई अनर्गल शब्दों ही आया है और न ही कोई अश्लील चित्र ही | उन्होंने कहानी में भी यह बात व्यक्त की है कि एक ; बारीक पर्दा कुछ बातों के मध्य रहना चाहिए नही तो वह बड़ा भयावह व घातक हो जाता है |
कहानी पर चर्चा में डॉ. शेर जंग गर्ग , डॉ. संतोष गोयल डॉ. वेद व्यथित डॉ. केदारनाथ शर्मा डॉ. सुनीति रावत श्रीमती चन्द्र कांता डॉ. सुदर्शन शर्मा डॉ. मोहन लाल सर डॉ. सविता उपाध्याय डॉ. पद्मा सचदेव आदि ने सहभागिता की | दूसरे सत्र में काव्य पाठ हुआ जिस में उपस्थित सभी साहित्य कारों ने काव्य पाठ किया |
2 attachments — Download all attachments View all images
| Picture 208.jpg 4060K View Download |
| Picture 210.jpg 4389K View Download |
Sunday, April 22, 2012
यह रचना गजल नही है
क्यों कि जैसे हिंदी में दोहा छंद के लिए एक निश्चित वर्ण चाहिए
उसी प्रकार गजल के लिए भी बहर मुकर्र (निश्चित} हैं
जैसे छंद भंग होने से दोहा नही कहा जा सकता वैसे ही हम बहर के बिना गजल किसी भी रचना को कैसे कह सकते हैं
बहर के साथ ही
देवनागरी में वर्ण की गिनती के नियम भी अलग प्रकार से हैं जो उर्दू में लागू नही होते
इस लिए इस प्रकार की रचनाये नव गीतिका हैं
क्यों कि गीत की लम्बी परम्परा यहाँ उपस्थित है गीतिका हरी गीतिका और नव गीतिका आदि जो गीत की परम्परा को आगे बढ़ती है कुछ ऐसी ही नव गीतिकाएं यहाँ प्रस्तुत करने का साहस कर रहा हूँ
नव गीतिकाएं
झूठ के आवरण सब बिखरते रहे
साँच की आंच से वे पिघलते रहे
खूब ऊँचे बनाये थे चाहे महल
नींव के बिन महल वे बिखरते रहे
हाथ आता कहाँ चाँद उन को यहाँ
मन ही मन में वे चाहे मचलते रहे
ओस की बूँद ज्यों २ गिरी फूल पर
फूल खिलते रहे और महकते रहे
जैसे २ बढ़ी खुद से खुद दूरियां
नैन और नक्श उन के निखरते रहे
देख लीं खूब दुनिया की रंगीनियाँ
रात ढलती रही दीप बुझते रहे
हम जहाँ से चले लौट आये वहीं
जिन्दगी भर मगर खूब चलते रहे ||
Tuesday, April 10, 2012
हिम पर ही कुछ त्रि पदी
यह हिंदी में त्रि पदी नाम की नई विधा है आप को इस हिम पर ही कुछ त्रि पदी भेज रहा हूँ इस हम को समर्पित करते हुए
दिल बर्फ न बन जाये
इसे सुलगते रहना
ये सर्द न बन जाये |
ये बर्फ जमाये तो
सांसों को गर्म रखना
जब सर्द बनाये तो |
ये सर्द हवाएं हैं
ये प्यार के रिश्तों में
बस बर्फ जमाये हैं |
किस र को बताओगे
जो बर्फ सी यादें हैं
किस २ को सुनाओगे|
यादें कैसे भूलूँ
ये बर्फ सी जम जातीं
उन को कैसे भूलूँ |
ये केश हैं अम्मा के
ये बर्फ के जैसे हैं
बीते दिन अम्मा के |
डॉ. वेद व्यथित
09868842688
Tuesday, April 3, 2012
प्यास
प्यास
प्यास
प्यास बहुत बलवती प्यास ने कितने ही सागर सोखे
प्यास नही बुझ सकी प्यास बुझने के हैं सारे धोखे
प्यास यदि बुझ गई तो समझो आग भी खुद बुझ जाएगी
प्यास को समझो आग ,आग ही रही प्यास को है रोके ||
प्यास बुझी तो सब कुछ अपने आप यहाँ बुझ आयेगा
यहाँ चमकती दुनिया में केवल अँधियारा छाएगा
इसीलिए मैंने अपनी इस प्यास को बुझने से रोका
प्यास बुझी तो दिल भी अपनी धडकन रोक न आयेगा
लगता है प्यासों को पानी पिला पिला कर क्या होगा
पानी पीने से प्यासे की प्यास का तो कुछ न होगा
प्यास कहाँ बुझ पाती है बेशक सारा सागर पी लो
सागर के पानी से प्यासी प्यास का तो कुछ न होगा
कितनी प्यास बुझा लोगे तुम बेशक कितने घट पी लो
कितनी प्यास और उभरेगी बेशक इसे और जी लो
जब तक प्यास को बिन पानी के प्यासा ही न मारोगे
तब तक प्यास कहाँ बुझ सकती बेशक तुम कुछ भी पी लो
आभार सहित
वेद व्यथित
अनुकम्पा -१५७७ सेक्टर ३
फरीदाबाद १२१००४
Subscribe to:
Posts (Atom)
