Sunday, April 22, 2012

यह रचना गजल नही है
 क्यों कि जैसे हिंदी में दोहा छंद के लिए एक निश्चित वर्ण चाहिए 
उसी प्रकार गजल के लिए भी बहर मुकर्र (निश्चित} हैं 
जैसे छंद भंग होने से दोहा नही कहा जा सकता वैसे ही हम बहर के बिना गजल किसी भी रचना को कैसे कह सकते हैं 
बहर के साथ ही 
देवनागरी में वर्ण की गिनती के नियम भी अलग प्रकार से हैं जो उर्दू में लागू नही होते 
इस लिए इस प्रकार की रचनाये नव गीतिका हैं 
क्यों कि गीत की लम्बी परम्परा यहाँ उपस्थित है गीतिका हरी गीतिका और नव गीतिका आदि जो गीत की परम्परा को आगे बढ़ती है कुछ ऐसी ही नव गीतिकाएं यहाँ प्रस्तुत करने का साहस कर रहा हूँ 
नव गीतिकाएं 
झूठ के आवरण सब बिखरते रहे 
साँच की आंच से वे पिघलते रहे  
खूब ऊँचे बनाये थे चाहे महल 
नींव के बिन महल वे बिखरते रहे 
हाथ आता कहाँ चाँद उन को  यहाँ 
मन ही मन में वे चाहे मचलते रहे 
ओस की बूँद ज्यों २ गिरी फूल पर 
फूल खिलते रहे और महकते रहे 
जैसे २ बढ़ी खुद से खुद दूरियां 
नैन और नक्श उन के निखरते रहे 
देख लीं खूब दुनिया की रंगीनियाँ 
रात ढलती रही दीप बुझते रहे 
हम जहाँ से चले लौट आये वहीं 
जिन्दगी भर मगर खूब चलते रहे ||

Tuesday, April 10, 2012

हिम पर ही कुछ त्रि पदी


यह हिंदी में त्रि पदी नाम की नई विधा है आप को इस हिम पर ही कुछ त्रि पदी भेज रहा हूँ इस हम को समर्पित करते हुए

दिल बर्फ न बन जाये
इसे सुलगते रहना
ये सर्द न बन जाये |
ये बर्फ जमाये तो
सांसों को गर्म रखना
जब सर्द बनाये तो |
ये सर्द हवाएं हैं
ये प्यार के रिश्तों में
बस बर्फ जमाये हैं |
किस र को बताओगे
जो बर्फ सी यादें हैं
किस २ को सुनाओगे|
यादें कैसे भूलूँ
ये बर्फ सी जम जातीं
उन को कैसे भूलूँ |
ये केश हैं अम्मा के
ये बर्फ के जैसे हैं
बीते दिन अम्मा के |
डॉ. वेद व्यथित
09868842688

Tuesday, April 3, 2012

प्यास

प्यास


प्यास
प्यास बहुत बलवती प्यास ने कितने ही सागर सोखे
प्यास नही बुझ सकी प्यास बुझने के हैं सारे धोखे
प्यास यदि बुझ गई तो समझो आग भी खुद बुझ जाएगी
प्यास को समझो आग ,आग ही रही प्यास को है रोके ||
प्यास बुझी तो सब कुछ अपने आप यहाँ बुझ आयेगा
यहाँ चमकती दुनिया में केवल अँधियारा छाएगा
इसीलिए मैंने अपनी इस प्यास को बुझने से रोका
प्यास बुझी तो दिल भी अपनी धडकन रोक न आयेगा
लगता है प्यासों को पानी पिला पिला कर क्या होगा
पानी पीने से प्यासे की प्यास का तो कुछ न होगा
प्यास कहाँ बुझ पाती है बेशक सारा सागर पी लो
सागर के पानी से प्यासी प्यास का तो कुछ न होगा
कितनी प्यास बुझा लोगे तुम बेशक कितने घट पी लो
कितनी प्यास और उभरेगी बेशक इसे और जी लो
जब तक प्यास को बिन पानी के प्यासा ही न मारोगे
तब तक प्यास कहाँ बुझ सकती बेशक तुम कुछ भी पी लो
आभार सहित
वेद व्यथित
अनुकम्पा -१५७७ सेक्टर ३
फरीदाबाद १२१००४